Type Here to Get Search Results !

खमरिया फैक्टरी में बारूद मिक्स करते विस्फोट के साथ लगी आग, 6 कर्मचारी झुलसे

प्रबंधन ने कहा एयर एम्बुलेंस से मुम्बई ले जाएंगे, कर्मचारी नेताओं ने अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप 

जबलपुर। ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में गुरु वार दोपहर करीब 3 बजे अचानक फिलिंग सेक्शन-6 की बिल्डिंग नंबर 637 में डेस्टिक मैल्टर (मिक्सिंग) मशीन पिघले हुए बारूद को ट्रे में रखने के दौरान आग लग गई। इस हादसे में 6 कर्मचारियों के बुरी तरह झुलसने की खबर है। घायलों को मार्बल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घायलों में दो की हालत गंभीर है। उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे ओएफके के जीएम अशोक कुमार ने कहा है कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को एयर एम्बुलेंस से मुम्बई जे जाया जाएगा। वहीं कर्मचारी नेता अरुण दुबे ने फैक्टरी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। दुबे ने कहा कि इससे बड़ी लापरवाही क्या होगी कि बारूद फिलिंग सेक्शन में एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं रहती। 

आग की लपटों से घिरे कर्मचारियों को भागते देख सनसनी

 हादसे में नंद किशोर सोनी, श्याम देव, करण आर्य, विजय, कालू राम मीणा, और अंकित आग में झुलस गए। बताया जाता है कि आग लगने के बाद कर्मचारियों को लपटों से घिरकर भागते हुए देखते ही फैक्टरी में सनसनी फैल गई और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची। घायल कर्मचारी करण आर्या ने बताया कि गुरु वार की दोपहर 3 बजे एफ-6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 637 में मैल्टर मशीन से बारूद को मिक्स किया जा रहा था। करण व कुछ साथी बिल्डिंग के अंदर थे। अचानक मैंने भीतर से धुआं निकलते देखा, जब तक कुछ समझ पाता,आग भडक गई। तेज लपटें उठ रही थी तभी दो साथी कर्मचारी आग की लपटों से घिरे भागते हुए दिखे। ऐसा लगा कि पूरा सेक्शन आग से खाक हो जाएगा। सभी लोग यहां-वहां भागने लगे। दो साथी बिल्डिंग के अंदर से भागते हुए आ रहे थे। वे आग की लपटों में घिरे थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि पूरा सेक्शन ही आग में खाक हो जाएगा। हादसे में मेरे साथ नंदिकशोर, अंकित तिवारी, कालूराम मीणा, विजय और श्याम देव भी झुलस गए। नंद किशोर करीब 50 प्रतिशत जल गए थे। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे से कर्मचारियों में आक्रोश है,उनका कहना है कि फैक्टरी में सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं जीएम अशोक कुमार ने कहा है कि मुम्बई स्थित नेशनल बर्न सेंटर में बात की जा रही है, प्रबंधन द्वारा गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को एयर एम्बुलेंस से मुम्बई जे जाया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.